Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त

गुंडागर्दी ऐसी कि कार सवार पिता-पुत्र को बदमाशों ने पीटा, बेटी से की अभद्रता

38

जबलपुर। लार्डगंज क्षेत्र के बड़ी महाकाली के पास दो बदमाशों ने पहले तो कार चला रहे एक कपड़ा व्यापारी को थप्पड़ मारा और जब कार रोक उसके बेटे ने विरोध किया, तो आरोपितों ने उससे भी मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी के साथ भी अभद्रता की। मामले में एफआईआर कराने पर आरोपितों ने जान से खत्म करने की धमकी दी। मामले में लार्डगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कमानिया गेट से गढ़ा फाटक की तरफ जा रहे थे

पुलिस ने बताया कि कमानिया गेट निवासी राहुल जैन (54) की कमानिया गेट में कपड़ा दुकान है। वह बेटे तनिष्क जैन, बेटी और पत्नी के साथ कमानिया गेट से गढ़ा फाटक की तरफ जा रहे थे। राहुल कार चला रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण कार की रफ्तार कम थी। तभी कार के सामने चल रहे राजा और गोलू ठाकुर उनके पास पहुंचे और उन्हें थप्पड़ मार दिया।

दोनों आरोपितों को लेकर वहां से चले गए

राहुल ने कार रोकी। राहुल और उनका बेटा तनिष्क कार से उतरे। तनिष्क ने राजा और गोलू से पिता को थप्पड़ मारने का कारण पूछा, तो दोनों ने उससे भी मारपीट करना शुरू कर दिया। यह देख बेटी उतरी, तो आरोपितों ने उसे अपशब्द कहे। तब वहां वहां कई लोग जमा हो गए, जो दोनों आरोपितों को लेकर वहां से चले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.