Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Khandwa News: कोर्ट परिसर में आरोपित की दबंगई, फरियादी को धमकाया, कहा- बाहर निकल देख लेंगे

37

खंडवा। आरोपित द्वारा कोर्ट परिसर में महिला फरियादी को धमकाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को इस संबंध में फरियादी महिला ने कोतवाली थाने में एफआइआर के लिए आवेदन दिया है। मामले में पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

एक साल से परेशान कर रहा आरोपित

फरियादिया ने बताया कि आरोपित का उसके मोहल्‍ले में आना-जाना था। वह करीब एक साल सें उन्हें परेशान कर रहा है आरोपित ने महिला की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ भी की और कई बार स्कूल जाते समय उसका पीछा किया। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत थाने में की। जिसके बाद आरोपित को तीन दिन की जेल हुई और फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है।

बताया गया कि मंगलवार को इसी मामले को लेकर कोर्ट में बयान होने थे। महिला कोर्ट परिसर पहुंची तो यहां आरोपित ने उसे धकमकियां दी कि तू यहां से बाहर निकल तुझे देख लेंगे। महिला ने बताया कि आरोपित एक साल से लगातार परेशान कर रहा है। मैं अपने सास, ससुर से अलग रह रही हूं। आरोपित से मेरे सास-ससुर ने कुछ कर्ज भी लेकर रखा है शायद इसलिए वे आरोपित का साथ दे रहे हैं।

पुलिस बोली मामले की जांच करेंगे

महिला ने बताया कि दो दिन पहले बिना बताए मेरी लड़की घर से कहीं चली गई। मुझे शक था कि इन्हीं लोगों ने उसे कहीं गायब किया है। मैंने इस संबंध में पुलिस काे सूचना दी। तब पता चला कि बेटी इंदौर में है। मेरी बेटी से मेरी बात कराई गई। महिला ने कहा कि आरोपित हमें लगातार धमकियां दे रहा है। यदि हमें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार भी वही होगा। वहीं पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.