Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

भोपाल हाट में नेशनल हैंडलूम एक्सपो व फैशन शो, जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी

43
भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 13 दिसंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट – ओल्ड कैंपियन मैदान में उमंग नेशनल ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में दिव्यांग महिला-पुरुष व्हील चेयर पर खेल का अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं। ये मैच सुबह से दस से शाम छह बजे के मध्य खेले जाएंगे।

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी – आदिवासी कला एवं संस्कृति केंद्र, जीटीबी कम्पलेक्स में जनजातीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 आदिवासी कलाकारों की करीब दो दर्जन कृतियां प्रदर्शित हैं। कृतियों को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मावन संग्रहालय के वीथि संकुल में माह का प्रादर्श के रूप में उत्तराखंड के लोकवाद्य हुड़का को प्रदर्शित किया गया है। प्रादर्श को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है

कथक कार्यशाला – कटारा हिल्स स्थित चक्रधर कल्चरल सेंटर में कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। संस्कार भारती विद्यापीठ के सहयोग से आयोजित यह कार्यशाला 20 दिसंबर तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों को चक्रधर कल्चरल सेंटर अध्यक्ष एवं कथक गुरु प्रीति तिवारी द्वारा कथक की बारीकियां बताई जा रही हैं। कार्यशाला निश्शुल्क है। समय सुबह 10 से 12 बजे तक है, जिसमें पांच से 16 साल के लगभग 75 विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं।

नेशनल हैंडलूम एक्सपो- मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से भोपाल हाट में नेशनल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 117 बुनकर अपने उत्पाद लेकर आए हैं। समय दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक है। शाम छह बजे से फैशन शो का आयोजन होगा।

चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सरस्वती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। इसे दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

स्मृति प्रसंग समारोह – संस्कृति विभाग द्वारा स्कोप ग्लोबल यूनिवर्सिटी और टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र के सहयोग से सुप्रतिष्ठित फिल्म विश्लेषकों श्रीराम ताम्रकार एवं सुनील मिश्र को समर्पित स्मृति प्रसंग का आयोजन 13-14 दिसंबर को स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस दोपहर 12 बजे से उद्बोधन का आयोजन होगा, जिसमें सर्वप्रथम श्रीराम ताम्रकार का सिनेमा शिक्षक के रूप में योगदान विषय पर इंदौर की डा. सोनाली नरगुन्दे, सोशल मीडिया के दौर में फिल्म पत्रकारिता विषय पर दिल्ली से संजीव श्रीवास्तव और फिल्म कला के बदलते आयाम विषय पर भोपाल से डा. संतोष चौबे उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 2 बजे से नाट्य प्रदर्शन होगा, जिसमें वृत्ति नाशक – बैले का मंचन होगा, जिसका लेखन सुनील मिश्र एवं निर्देशन वैशाली गुप्ता द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में प्रवेश निश्शुल्क है।

काव्य गोष्ठी – तुलसी साहित्य अकादमी की ओर से महाबली नगर कोलार रोड स्थित मुख्यालय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। अपराह्न तीन बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में रचनाकार जाड़ा, सर्दी, जड़कारा विषय पर केंद्रित रचनाओं का पाठ करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.