Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105...

मामा – भांजी के बीच था अवैध संबंध, युवती करने लगी ब्लैकमेल तो आर्मी जवान मामा ने दी दर्दनाक मौत..

38

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने युवती के अंधे कत्ल का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आर्मी जवान को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती का रिश्तेदार है और दूर का मामा लगता है। युवती और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती आरोपी से पैसे मांग रही थी और उस पर दबाव बनाने लगी थी। जिस पर आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने युवती को मौत के घाट उतार दिया। रतलाम जिले में 1 अप्रैल को रिंगनोद थाना क्षेत्र में आने वाले फोरलेन पर रूपनगर के पास जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और युवती की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही थी। ]

5 दिन बाद एक महिला थाने आई और औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचकर उसने बताया कि उसकी बेटी कई दिनों से लापता है। जब पुलिस ने महिला को युवती के फोटो और कपड़े दिखाए तो महिला ने उसकी पहचान अपनी बेटी सविता राठौर के रूप में की जो उज्जैन की रहने वाली थी और रतलाम जिले में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया। युवती की हत्या उसके ही रिश्तेदार पिंटू ने की थी। युवती और आरोपी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था 2023 में पिंटू की शादी हो गई थी।

जिसके बाद से युवती आरोपी को ब्लैकमेल कर रही थी और पैसे भी मांग रही थी। आरोपी पिंटू ने युवती को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया और योजना बनाकर 1 अप्रैल को सविता को अपने साथ सुनसान जगह ले गया और चाकूमार कर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने में आरोपी की पत्नी ने भी उसका सहयोग किया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी कश्मीर भाग गया। पुलिस ने पिंटू को जम्मू कश्मीर के कारगिल सेक्टर के द्रास से गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.