Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

देवास में अचानक आग लगने से पांच झुग्गियां जलकर हुई खाक, दो गैस सिलेंडर में भी हुआ ब्लास्ट

44

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शिवाजी नगर स्थित झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई। आग लगने से 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। आग लगने के बाद दो गैस सिलेंडर में भी एक के बाद एक ब्लास्ट हो गया। झुग्गियों में रखा सारा सामान भी जल गया है। आग किन कारण के चलते लगी है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने  आग की सूचना दमकल की टीम को दी। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

मौके पर विधायक गायत्री राजे पवार भी पहुंच गईं थीं और अधिकारियों को जिन लोगों की झुग्गियों में आग लगी है उनके लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें की मोती बंगला बस्ती में यह आग लगी थी और यहां पर 40 परिवार रहते हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग किन कारण के चलते लगी 5 झुग्गियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.