Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोथल में बनेगा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर… PM मोदी ने बताया पर्यटन और इकोनोमी के लिए जरूरी

32

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के प्रमुख शहर लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के निर्माण को मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में अपनी भावनाएं व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि मुझे यहां के उल्लेखनीय विकास के बारे में जानकारी प्राप्त करके प्रसन्नता हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि पिछले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के निर्माण को मंजूरी दी है, यह क्षेत्र के विकास से साथ विरासत के संरक्षण की दिशा में अहम है. उन्होंने लिखा कि यहां की उन्नत इंजीनियरिंग और शहरी नियोजन व्यवस्था आधुनिक पर्यवेक्षकों को चकित कर देती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इस पोस्ट में लोथन की प्राचीनता, इसकी भौगोलिक अहमियत के बारे में भी विस्तार से लिखा है. उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद के पास स्थित लोथल दुनिया में प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति को लेकर विख्यात है. यह इतिहस में सभ्यताओं और विचारों का संगम स्थल रहा है. यह एक महत्वपूर्ण समुद्री केंद्र है. हजारों साल पहले के हमारे पूर्वजों की प्रतिभा की निशानियां हैं.

हमने अपने इतिहास को भुला दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने इसी के साथ अफसोस जताया कि आजादी के बाद के कई दशकों में हमने अपने इतिहास के कई पहलुओं और ऐतिहासिक स्थलों को अपने हाल पर छोड़ दिया, जिससे हमारा समृद्ध अतीत स्मृति से लुप्त हो गया. लेकिन पिछले दस साल से इस प्रवृत्ति में बदलाव आ रहा है. इसी परिणाम है कि हमारी सरकार ने एक जीवंत राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर बनाने का निर्णय लिया है.

पर्यटकों में आएगा नया उत्साह

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नई परियोजना इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के बीच उत्साह जगाएगी. इस परिसर के केंद्र में एक प्रतिष्ठित लाइटहाउस संग्रहालय होगा, जो 77 मीटर ऊंचा होगा. यह अपनी तरह का दुनिया का सबसे ऊंचा संग्रहालय होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि इस तरह के प्रयास से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. जब पर्यटन बढ़ता है, तो आय में वृद्धि होती है.

पर्यटन प्रेमियों से सुझाव भी मांगे

उन्होंने इसी के साथ लोगों से यहां आने, पर्यटन क्षेत्र का आनंद उठाने की भी अपील की. पीएम ने इसी के साथ पर्यटन प्रेमियों से सुझाव भी मांगे. यहां की धरोहर और संस्कृति नई पीढ़ी को सीखने का अवसर देती है. लोथल 2400 ईसापूर्व शहर माना जाता है. इसकी खोज सन् 1954 में हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.