Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर

26

झज्जर: रिश्तेदार की शादी के कार्ड बांटने गए एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई घायल हो गया। हादसा बादली बाइपास के निकट हुआ, जहां गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। मृतक की पहचान मातन गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक दिल्ली के बीकानेर निवासी आशीष है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार राहुल अपने ममेरे भाई आशीष के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार की शादी के कार्ड बांटने के लिए अपनी बहन के घर धारुहेड़ा गया हुआ था। कार्ड बांटने के बाद दोनों वापस अपने गांव मातन लौट रहे थे। इसी दौरान बादली बाइपास के पास सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत दोनों को संभाला और एंबुलेंस की मदद से बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल ले जाया गया।

रास्ते में ही राहुल की हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया। आशीष की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.