Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

उज्जैन-झालावाड़ के बीच नई रेल सेवा; पिंक, ब्लू और रेड, तीन दमदार योजना तैयार

30

उज्जैन: उज्जैन से झालावाड़ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने को पश्चिम मध्य रेलवे ने योजना तैयार कर ली है। योजना एक, दो नहीं बल्कि तीन है। समझाने को नाम पिंक, ब्लू और रेड रखा है। पिंक योजना 2836 करोड़ रुपये की, ब्लू योजना 2727 करोड़ रुपये की और रेड योजना 2697 करोड़ रुपये की है।

तीनों योजना में उज्जैन से आगर तक का रूट अलग-अलग है। राशि कम ज्यादा होने का कारण पटरी की लंबाई, कर्व और मुख्य पुलों की संख्या है। कहा गया है कि मंत्रालय को जो योजना पसंद आएगी उसे ही धरातल पर उतारा जाएगा।

उज्जैन से झालावाड़ तक का सफर

लोगों को उज्जैन से झालावाड़ तक का सफर वाया आगर, सुसनेर, सोयतकलां, रायपुर कराने के लिए इसी वर्ष फरवरी में केंद्रीय रेल मंत्री ने विस्तृत कार्य योजना बनाने को 4 करोड़ 75 लाख रुपये की मंजूरी दी थी। इसके पालन में रेलवे ने प्राथमिक स्तर पर तीन योजना बनाई है, जिसका प्रस्तुतीकरण 10 दिन पहले 5 अक्टूबर को हुई सांसद अनिल फिरोजिया के समक्ष भी किया जा चुका है। कहा गया है कि अभी योजना को अंतिम रूप देना शेष है।

फिलहाल की स्थिति में योजना

  • पिंक योजना 189.100 किलाेमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की है, जिसमें 38 कर्व, 64 पुल बनाना प्रस्तावित है।
  • ब्लू योजना 181.80 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की है, जिसमें 37 कर्व और 45 पुल बनाना प्रस्तावित है।
  • रेड योजना 177.860 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने की है, जिसमें 36 कर्व और 34 पुल बनाना प्रस्तावित है।
  • तीनों योजना अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने को ध्यान में रखकर बनाई है।

पिंक योजना : उज्जैन से सुरासा, खेड़ावदा, पिपलोनकलां, आगर।

    • ब्लू योजना : उज्जैन से उज्जैनिया, ढाबलाखुर्द, आगर।
    • रेड योजना : उज्जैन से जगोटी, पिपलोनकलां, आगर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.