Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

मौसम की खराबी से एक माह में 40 उड़ानें लेट, मुंबई उड़ान 11 घंटे लेट हुई

29

भोपाल। मौसम की खराबी के कारण पिछले एक माह से उड़ानें समय से नहीं चल पा रही हैं। दिल्ली और मुंबई में वर्षा का असर उड़ानों की समय सारिणी पर पड़ रहा है। सितंबर माह में तो उड़ानें एक से 11 घंटे तक देर से पहुंचीं। एक दिन तो रात की उड़ान सुबह पहुंची। यात्रियों को परेशान होना पड़ा। अब मौसम ठीक हो रहा है। ऐसे में हवाई यातायात सामान्य होने की उम्मीद बंधी है।

आमतौर पर अगस्त माह में सबसे अधिक बार उड़ानें निरस्त एवं लेट होती हैं लेकिन इस बार सितंबर माह में सबसे अधिक बार उड़ानें देरी से पहुंची। पिछले एक माह में करीब 40 उड़ानें समय पर भोपाल नहीं पहुंच सकीं। इनमें इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद एवं रायपुर उड़ान शामिल है। एयर इंडिया की दिल्ली एवं मुंबई उड़ान भी कई बार देर से पहुंची।

11 घंटे लेट होने का रिकार्ड बना

इस बार सितंबर माह में रात की उड़ान दूसरे दिन सुबह आने का रिकार्ड भी बना। इंडिगो की मुंबई उड़ान संख्या 6-ई 397 गत 26 सितंबर को 11 घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। यह उड़ान आमतौर पर रात्रि 9.15 बजे भोपाल आती है। मुंबई में वर्षा एवं तेज हवाओं के कारण यह उड़ान दूसरे दिन सुबह करीब 8.35 बजे भोपाल पहुंची। कई यात्रियों को यात्रा निरस्त करानी पड़ी थी। अक्टूबर माह में मौसम ठीक हो रहा है इसके बावजूद कुछ उड़ानें डेढ़ घंटे तक विलंब से पहुंच रही हैं।

दिल्ली, मुंबई से तय होती है टाइमिंग

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि भोपाल का मौसम सही होने के बावजूद कई बार उड़ानें विलंब से पहुंचती हैं, इसका मुख्य कारण दिल्ली एवं मुंबई का मौसम खराब होना है। कई उड़ानें इन दो शहरों से होकर दूसरे शहरों की ओर जाती हैं। उड़ानें की टाइमिंग दिल्ली-मुंबई से ही तय होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.