Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दतिया में सिंध नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे ,एक की मौत

27

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सिंध नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के दो दोस्तों को बचा लिया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार थरेट थाना क्षेत्र में आने वाले पचेरा गांव में शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन दोस्त सिंध नदी में डूब गए थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो लोगों को बचा लिया जबकि एक युवक डूब गया।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें की इंदरगढ़ में सेवड़ा रोड़ पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। माता को शनिवार शाम दशहरे के दिन लोग विसर्जन के लिए पचेरा गांव सिंध नदी के घाट पर लेकर आए थे यहां माता के विसर्जन के बाद तीन दोस्त नहाने लगे और पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका भी था।

लेकिन तीनों नहाने के दौरान गहरे पानी की तरफ चले गए ,इसके बाद राघवेंद्र बघेल और महेंद्र बघेल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन 18 साल का निखिल बघेल पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई है। निखिल भिंड जिले के गांव सालमपुर का रहने वाला था जो अपने मामा मलखान बघेल के यहां पर आया हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.