Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

भेष बदलकर जुए के अड्डे पर पहुंच गई पुलिस, आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा

38

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में पुलिस ने जुआ के फड़/अड्डे पर एक अनोखे ढंग से कार्रवाई की है। जहां भेष बदलकर जुए के फड़ पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनपर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के नोगांव थाना क्षेत्र के झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे (फोर लाईन) पर भड़ार नदी के पुल के पास एक जुआ के फड़ की सूचना पुलिस को लंबे समय से मुखबिर के माध्यम से पुलिस को मिल रही थी। पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी भाग जाते थे।

 पुलिस को यहां पर फिर से जुआ के फड़ की सूचना मिली पुलिस ने भेष बदलकर इस जुआ के फड़ की चारों तरफ से घेराबंदी की और दबिश दी है, जिसमें एक लाख रुपए से ज्यादा नगद एक ऑल्टो कार दो मोटरसाइकिल समेत 6 लाख से अधिक का सामान जब्त किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें आदतन दिनेश कुशवाहा जिसके विरुद्ध 4 जुआ के अपराध पूर्व से दर्ज हैं जबकि पुष्पेंद्र अनुरागी जिसके विरुद्ध 2 अपराध पूर्व से दर्ज हैं इनको भी गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.