Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भिंड में सड़क हादसे में महिला की मौत, बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

42

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक महिला की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। महिला बाइक पर सवार होकर पति के साथ गांव जा रही थी पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, इस हादसे में बुजुर्ग महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही दर्दनाक मौत हो गई उमरी थाना क्षेत्र की यह घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के हरपुरा गांव की रहने वाली उर्मिला अपने पति शिवचरण के साथ शास्त्री कॉलोनी भिंड में आयोजित रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर अपने पति के साथ वापस गांव जा रही थी।

बाइक सवार बुजुर्ग महिला पति के साथ उमरी टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची थी तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग महिला और उसका पति बाइक से नीचे गिर गए बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से भिंड लाया गया महिला ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया, उमरी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.