Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बस बनी आग का गोला फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर

16

जबलपुर। जबलपुर के माढ़ोताल में उस वक्‍त अफरा तफरी मच गई जब तीन बसें एक एक कर जल उठीं। जलतीं बसें कुछ ही देर में देखते देखते आग का गोला बन गईं। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्‍कत करनी पड़ी। नगर निगम दमकल में पदस्थ फायरकर्मी शहजाद खान ने बताया आग सिर्फ एक ही बस में लगी थी। दो अन्य बसों में आग नहीं पहुंच पाई।

रात में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई

आइएसबीटी में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने की सूचना पर नगर निगम दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। बस में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के समय बस खाली थी, उसमें कोई भी यात्री नहीं था। बड़ा हादसा होने से बच गया।

दमकल विभाग ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेजीं

नगर निगम दमकल में पदस्थ फायरकर्मी शहजाद खान ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि माढोताल थाना अंतर्गत स्थित आइएसबीटी में खड़ी तीन बसों में भीषण आग लगी हुई है। सूचना के बाद तुरंत मौके पर दमकल विभाग ने फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेजीं। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर बस में लगी आग को बुझाया। आग सिर्फ एक ही बस में लगी थी। दो अन्य बसों में आग नहीं पहुंच पाई।

बस में आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लग गए थे

फायरकर्मी ने बताया कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाते तो अन्य बसों में भी आग लग जाती। आग की वजह शार्ट सर्किट है। जिस समय आग लग थी, उस समय वह खाली थी, कोई भी यात्री उसमें बैठा नहीं था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.