Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नवरात्रि से पहले मैहर में तैयारियां शुरू, मां शारदा के दर्शन के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी

27

मैहर : क्वार नवरात्रि को लेकर मैहर मां शारदा मंदिर में तैयारी शुरु हो गई है। नवरात्रि में लाखों दर्शनार्थियों के आने की संभावना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। चप्पे चप्पे पुलिस की नजर रहेगी। सैकड़ों कैमरे से मंदिर परिसर की निगरानी होगी। पुजारी ने बताया कि नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक मां शारदा की आराधना होगी। अपनी मनोकामना को लेकर नवरात्रि में लाखों भक्तों का आने की संभावना है।

दरअसल आगामी 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में प्रत्येक मंदिरों में तैयारी जोरों पर देखी जा रही है। देश भर में प्रसिद्ध त्रिकुट पर्वत पर विराज मान मां शारदा के धाम में भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हैं। मेले के शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी है।

आपको बता दे कि नवरात्रि में मैहर माता शारदा के दरबार में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का के आने की संभावना है। ऐसे में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन ने कई योजनाओं को बनाया है। प्रशासन की मानें तो इस बार मैहर मंदिर में वीआईपी सिस्टम पर पूर्णतः रोक लगाए गए है। सभी को सामान्य तौर पर ही दर्शन करने होंगे। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में वाहनों का भी प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर द्वारा चलाये गए ई-रिक्शा की मदद से ही अब मंदिर तक दर्शनार्थियों को जाना होगा।

इस के साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर आईजी के निर्देश में 600 पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही आधे दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही नीचे से लेकर पर्वत पर विराजी माई शारदा के गर्भगृह तक सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी। नवरात्रि को लेकर मैहर में जिस तरह से देश भर के लोगों का आगमन होता है। उसको लेकर मैहर प्रशासन अब पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.