Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

देवर ने की थी भाभी और दो मासूम भतीजियों की हत्या…ट्रिपल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा

25

सागर : मध्य प्रदेश के सागर में कुछ दिन पहले दो मासूम बच्चियों समेत मां की हत्या से सनसनी फैल गई थी। ट्रिपल केस के इस मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान भी जब्त किया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का देवर और मासूम बच्चियों का चाचा निकला। पुलिस ने बताया कि शुरुआत से ही उन्हें प्रवेश पटेल पर शक था। हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवेश पटेल पीडब्ल्यूडी विभाग का कर्मचारी है। ऑनलाइन सट्टा लगाने के चक्कर में उस पर बहुत सा कर्जा चढ़ गया था। उसने कर्ज उतारने के लिए भाभी से मदद मांगी लेकिन भाभी ने पैसे नहीं दिए बल्कि पहले के दिए पैसों और कर्ज को लेकर उसे ताने दिए। भाभी ने ताना मारा कि उसकी वजह से वे आगे नहीं बढ़ पा रहे। वह भाई से हमेशा पैसे मांगता रहता है। इस बात से नाराज होकर प्रवेश पटेल भाभी से नफरत करने लगा। इसलिए उसने भाभी की हत्या कर दी।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

घटना वाले दिन 30 जुलाई की शाम 5 बजे प्रवेश पटेल अपने बड़े भाई विशेष पटेल के घर गया। जहां भाई ड्यूटी पर गया हुआ था। भाभी वंदना से उसने पैसे मांगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच फिर से बहस हुई और भाभी ने पहले दिए पैसों का ताना मारा। इस पर प्रवेश पटेल भड़क गया और उसने किचन में रखे हसिए से भाभी वंदना पर 4-5 वार कर दिए। इससे वंदना वही ढ़ेर हो गई। इसके बाद उसने दोनों भतीजियों को भी मौत के घाट उतारा। इसके बाद प्रवेश ने घटना को लूट दिखाने के लिए बड़े भाई के कपड़े पहने और अलमारी में रखे गहने और कैश लेकर फरार हो गया।

प्रवेश का साथी भी गिरफ्तार

पुलिस को आरोपी पर पहले दिन से ही शक था। इसलिए उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। घटना में एक और साथी प्रकाश पटेल ने प्रवेश का साथ दिया था। पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने आरोपी से घटना के समय पहने कपड़े, डोरमेट, पत्थर, हसिया, एक सोने का हार, चांदी की चार चूड़ियां, 10 हजार नगद रुपये और गाड़ी बरामद की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.