Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना में ट्रैक्टर – ट्रॉली और बोलेरो में हुई जोरदार भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत ,दो घायल

24

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बोलेरो की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी सामने आई है कि दुर्घटना बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सतनपुर और जैता डोंगर के पास हुई। यहां बिल्डिंग मटेरियल से भरा ट्रैक्टर गुना से ग्राम खूजा की तरफ जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ट्रॉली से भिड़ गई। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक सीताराम अहिरवार निवासी ग्राम खूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

 ट्रैक्टर पर बैठे बब्लेश धाकड़ टक्कर होते ही नीचे गिर गए, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई है। दूसरी ओर बोलेरो चला रहे ग्राम उनारसी कला निवासी संजीव यादव भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल बोलेरो चालक सहित दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतक ट्रैक्टर चालक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान बोलेरो वाहन की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। इसलिए ट्रैक्टर के नजदीक पहुंचने पर चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रॉली में टक्कर मार दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.