Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

नवरात्रि में व्रत के दौरान न करें ये गलतियां, बिगड़ सकती है सेहत

46

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है. इसके बाद 11 अक्टूबर को नवमी पूजन के साथ नवरात्रि समाप्ति होगी. नवरात्रि का आयोजन विशेष रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूमधाम से किया जाता है. विभिन्न राज्यों में इसे विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, जैसे कि गुजरात में गरबा और डांडिया, जबकि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का आयोजन होता है. इस दौरान भक्त उपवास रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और विशेष रूप से माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं.

नवरात्रि के दौरान भक्त अपनी मान्यताओं के अनुसार व्रत रखते हैं जैसे कि कुछ लोग दो दिन तो वहीं कुछ लोग पूरा नवरात्रि व्रत रखते हैं और विशेष पकवानों का सेवन करते हैं, जैसे कि साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे के पकवान और फल आदि. लेकिन व्रत के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आप इन गलतियों को दोहराते हैं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है. इसलिए इस दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि नवरात्रि में व्रत के दौरान आपकी किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉक्टर सुभाष गिरी का कहना है कि व्रत के दौरान इन बातों का आपको जरूर ख्याल रखना चाहिए इस दौरान जंक फूड न खाएं. शरीर में पानी की कमी न होने दें. ज्यादा एक्सरसाइज न करें. अगर बीपी, डायबिटीज की दवाएं लेते हैं तो अपनी दवाओं को छोड़े नहीं, कॉफी का सेवन न करें और व्रत खोलने के बाद बहुत ज्यादा न खाएं.

इन बातों का भी रखें ख्याल

संतुलित आहार लें

व्रत के दौरान फल और कुट्टू का आटा और कई चीजों का सेवन किया जा सकता है. इसलिए इस दौरान हेल्दी फूड्स का सेवन करें. जिससे खाने से आपके शरीर को पोषण और एनर्जी मिले. फलों का सेवन करें, जैसे कि सेब, केला, पपीता और कई फलों का सेवन आप कर सकते हैं. दिन में छोटे-छोटे गैप के बीच खाएं ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे. आप मूंगफली, चना, और दही जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन भी कर सकते हैं.

शरीर को हाइड्रेट रखें

नवरात्रि में व्रत के दौरान आप खूब पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे. क्योंकि डिहाइड्रेशन होने के कारण सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. पानी से भरपूर फूड्स नारियल पानी या छाछ जैसे चीजें भी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकती हैं.

स्नैक्स का चयन

कुछ लोग चाय के साथ पकोड़े या चिप्स जैसी चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. खासकर जिन लोगों को गैस जैसी समस्या रहती है. इसकी जगह पर भुने हुए नट्स या फल-सलाद बेहतर ऑप्शन हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.