Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

1-2 को छोड़ सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए: BJP नेता संगीत सोम

24

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. अब एक बार फिर उनका एक बयान चर्चा में है. पूर्व विधायक ने भगवानों के जन्म को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा, एक-दो को छोड़, सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए.

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम मुरादाबाद में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने मंच से समाज के लोगों को संबोधित करते हुए ये बयान दिया.

संगीत सोम ने क्या कहा?

संगीत सोम ने कहा, जब से देश आजाद हुआ है, क्षत्रिय समाज का इतिहास बदलने का काम किया गया है, क्योंकि आप सब जानते हैं कि कांग्रेस सरकारों में एचआरडी मिनिस्टर कौन होते थे? उन्होंने पूरे के पूरे इतिहास को बदलने का काम किया है.

उन्होंने आगे कहा, मैं बताना चाहता हूं, अगर क्षत्रिय समाज का इतिहास किताब से निकाल दिया तो 2 पन्नों का इतिहास नहीं बचता है, अरे ये तो वो समाज है अगर भगवान रामचंद्रजी को भी जमीन पर आकर लड़ना था, समाज में सुधार करना था, तो वो एक क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए, ये वो समाज है. बीजेपी नेता ने आगे कहा, जितने भी भगवानों को धरती पर आना पड़ा उन में से अगर एक या दो को छोड़ दें तो सब क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए हैं. यही इस समाज की खूबसूरती है.

वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले संगीत सोम का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वो एक अधिकारी को धमका रहे थे. उनके इस वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा था कि उन्होंने अधिकारियों को जनता से पिटवाने की धमकी दी. इस वीडियो के सामने आने के बाद रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा, हमने तो सुना है, जनता कह रही है, काम तो दरअसल बीजेपी सरकार नहीं कर रही है. ये बीजेपी की पुरानी आदत है कि जब जनता आक्रोश से भरकर उनके दरवाजे पर पहुंच जाती है तो वो अपनी नाकामी का ठीकरा अधिकारियों के सिर पर फोड़ देते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.