Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नैनीताल में एंट्री के लिए देने होंगे 500 रुपये, जानें किन लोगों के लिए लागू हुआ ये नियम

23

उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. दूसरे राज्यों से लोग घूमने के लिए नैनीताल पहुंचते हैं, जिससे यहां ट्रैफिक का दवाब बढ़ जाता है. इस ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए नैनीताल प्रशासन की ओर से एक फैसला लिया गया है. इस फैसले से न सिर्फ ट्रैफिक और पार्किंग का दबाव कम होगा, बल्कि नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी. ऐसे में अगर आप नैनीताल घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो नैनीताल प्रशासन के इस फैसले के बारे में अवश्य जान लीजिए.

दरअसल, उत्तराखंड के पर्यटन स्थल नैनीताल में अब दूसरे राज्यों के पर्यटकों से प्रवेश के लिए एक बड़ा शुल्क लेने का फैसला नैनीताल प्रशासन की ओर से लिया गया है. मतलब अब दूसरे राज्यों से जो पर्यटक अपने वाहन से नैनीतााल आएंगे उनको प्रवेश शुल्क देना होगा. अब दूसरे राज्यों से नैनीताल आने वाले चार पाहिया वाहनों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

ऑनलाइन भगतान की स्थिति में ये शुल्क 200 रुपये कम

वहीं ऑनलाइन भगतान की स्थिति में ये शुल्क 200 रुपये कम यानी 300 लगेगा. पहले ये शुल्क सिर्फ 110 रुपये था. नगर पालिका द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिले में पंजीकृत चार पाहिया वाहनों से 200 रुपये और दो पहिया वाहन चालकों से 100 रुपये लिए जाएंगे. बताया जा रहा है कि नैनीताल प्रशासन की ओर से लिए गए इस फैसले से यहां ट्रैफिक और पार्किंग का दबाव कम होगा और नगर पालिका की आय बढ़ेगी.

दो लाख से ज्यादा पर्यटक घूमने आ चुके नैनीताल

इससे यहां अनावश्यक वाहनों की संख्या नियंत्रित होगी और नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनी रहेगी. इसी मकसद से ये फैसला लिया गया है. बता दें कि इस सीजन नैनीतील में दो लाख से ज्यादा पर्यटक घूमने आ चुके हैं. अब पर्यटकों को नैनीताल घूमने की योजना बनाते समय इस शुल्क का ध्यान रखना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.