Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

झारखंड में दिन सुहावना, रातें सर्द, हल्के कोहरे के बीच तापमान में हल्की उछाल के बाद फिर गिरावट के आसार

22

रांची: राजधानी समेत झारखंड में दिन का तापमान सामान्य से हल्का ऊपर है. वहीं, रात का तापमान कई जगह सामान्य से नीचे है. अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान हल्के से मध्यम धुंध के साथ ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. घना कोहरा केवल छिटपुट इलाकों में ही बनने की संभावना जताई गई है, जबकि रांची शहर में सुबह की धुंध के बाद धूप खिली रहने का अनुमान है.

रांची में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम 9.4 डिग्री, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज हुआ. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो कड़ाके की ठंड का संकेत है. जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो थर्मल और चाईबासा में दिन का तापमान 24-27 डिग्री के बीच और रात का तापमान 7-11 डिग्री के बीच रहा. अधिकांश जगह रात का पारा सामान्य से 1.5-3 डिग्री तक नीचे है.

IMD बुलेटिन के अनुसार झारखंड में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोतरी, उसके बाद अगले तीन दिनों में फिर से उतनी ही गिरावट की संभावना है. रांची शहर के लिए अगले पांच दिन अधिकतम तापमान लगभग 23-25 डिग्री और न्यूनतम 6-10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान दिन हल्के गर्म, रातें ठंडी, लेकिन सामान्य सीमा में रहेंगी. पूर्वानुमान के अनुसार 8 जनवरी तक राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर की तरफ झुका रह सकता है. इसलिए कड़ाके की ठंड वाले कोल्ड वेव की वापसी की संभावना कम है.

बीते 24 घंटों में झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में ‘शैलो से मॉडरेट फॉग’ यानी हल्का से मध्यम कोहरा दर्ज हुआ, पर घना कोहरा व्यापक पैमाने पर नहीं बना. राज्य स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक 2 से 7 जनवरी तक सुबह के समय कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा या मिस्ट, दिन में साफ आसमान और शुष्क मौसम बना रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.