Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

क्यों हिज्ब-उत-तहरीर का गढ़ बन रहा मध्य प्रदेश? संदिग्ध के पास मिले डिवाइस, दस्तावेज और धार्मिक साहित्य

36

क्या मध्य प्रदेश HUT यानी हिज्ब-उत-तहरीर का गढ़ बनता जा रहा है? ये सवाल इसलिए है क्योंकि बीते दो-तीन सालों में मध्य प्रदेश में ATS और NIA ने कई आतंकी गिरफ्तार किए हैं जो HUT से जुड़े हुए थे. भोपाल में एक बार फिर NIA और मध्य प्रदेश ATS ने दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है. इसमें से एक मोहसिन आतंकियों के लिए फंड जुटाने का काम करता था.

मोहसिन की गिरफ्तारी के बाद भोपाल और राजस्थान में छापेमार कार्रवाई हुई. कार्रवाई के दौरान डिजिटल डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज और धार्मिक साहित्य जब्त किए गए. मोहसिन को NIA ने 16 जून तक रिमांड पर लिया है. मोहसिन भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहकर HUT से जुड़े लोगों से संपर्क में था. HUT संगठन के लिए फंडिंग व्यवस्था भी वो ही करता था. साथ ही भोपाल जेल में बंद HUT के आरोपियों में से कुछ के परिजनों से संपर्क में भी था.
इसके साथ ही भोपाल के ऐशबाग का अकरम भी NIA की रडार पर है. NIA ने मोहसिन के बैंक खातों की जांच की. इस दौरान कई संदिग्ध ट्रांजैक्शन भी पकड़े गए. बीते शुक्रवार NIA और ATS ने भोपाल की तीन जगहों पर संयुक्त कार्रवाई की थी. जांच एजेंसी मोहसिन को थाईलैंड से डिपोट करके भारत लाई थी. फिलहाल NIA की जांच जारी है.

मई 2023 में हुई थी बड़ी कार्रवाई

9 मई 2023: मध्य प्रदेश एटीएस ने भोपाल, छिंदवाड़ा और तेलंगाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) के 16 संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया. इनमें से 10 संदिग्ध भोपाल से, एक छिंदवाड़ा से और 5 तेलंगाना से गिरफ्तार किए गए थे.

11 मई 2023: एटीएस ने खुलासा किया कि पकड़े गए लोग भोपाल से सटे जंगलों में ट्रेनिंग कैंप लगाते थे.

19 मई 2023: भोपाल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच 16 संदिग्ध आतंकियों को पेश किया गया. इनमें से 10 संदिग्धों को कोर्ट ने 24 मई तक एटीएस को रिमांड पर सौंप दिया, जबकि 6 की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपियों ने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाया था और अन्य हिंदू युवतियों को भी इस्लाम कबूल करवाकर उनसे शादी की थी. इनके पास से देश विरोधी कई दस्तावेज भी बरामद हुए थे.

भोपाल सेंट्रल जेल में कितने कुख्यात आतंकी बंद

आतंकी संगठनों के नाम सेंट्रल जेल में आतंकियों की संख्या
SiMi 23 आतंकी
PFI 21 आतंकी
Hut 17 आतंकी
JMB 4 आतंकी
SISI 4 आतंकी

 

अक्टूबर 2024 में प्रतिबंध

अक्टूबर 2024: केंद्र सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया.एनआईए ने इस संगठन के 17 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें उन पर भोले-भाले लोगों को आतंक की राह पर चलने के लिए उकसाने और शरिया कानून लागू करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया. यह भी सामने आया कि वे आईएसआईएस के लिए फंड जुटा रहे थे.

ऐशबाग बना सबसे बड़ा ठिकाना

ताज्जुब की बात है कि भोपाल का ऐशबाग इलाका आतंकियों का गढ़ बन चुका है. यहां बांग्लादेश से लेकर HUT तक के आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 2023 से लेकर 2025 तक समय-समय पर आतंकी ऐशबाग से गिरफ्तार होते रहे हैं. यहां के लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों के कारण हमारा मोहल्ला और समाज दोनों का ही नाम खराब हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.