Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कंगना रनौत ने वही कहा जो बीजेपी के मन में है, मजबूत होते ही लाएंगे काला कानून, प्रमोद तिवारी का पलटवार

43

बीजेपी की मंडी से सांसद कंगना रनौत के तीन कृषि कानून पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि कंगना ने वही कहा जो पूरे बीजेपी के मन में है. तिवारी ने दावा किया कि जिस दिन बीजेपी मजबूत होगी उस दिन यह लोग ये तीनों काला कानून वापस लाएंगे. मीडिया से बात करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि आखिर कंगना रनौत है कौन यह बताया जाए, यह वही कंगना है जिनको प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने अवॉर्ड दिया था, जिसने इंदिरा गांधी पर फिल्म बनाई.

प्रमोद तिवारी ने कंगना को लेकर कहा कि यह वही है जिनको मोदी सरकार ने अपने शासनकाल में बहुत खुश होकर पद्म पुरस्कार पद्मश्री दिया. ये वही है जो इंदिरा गांधी जी पर इमरजेंसी फिल्म बना रही है और वह फिल्म कैसे बन रही है कौन फाइनेंस कर रहा है इसके लेकर तमाम चर्चाएं हैं. कांग्रेसी सांसद ने कहा कि कंगना भाजपा के सर्वोच्च नेतृत्व के बहुत करीब हैं, जिन्हे मुंबई से निकाल कर मंडी ले जाया गया. हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ाया गया, मोदी जी से लेकर नीचे के नेताओं तक की लाइन लग गई थी इनके प्रचार में, इनको जिताने के लिए.

बीजेपी वापस लाएगी काले कानून

कांग्रेस सांसद ने दावा करते हुए कहा कि जिस दिन भारतीय जनता पार्टी शक्तिमान बनेगी दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगी, उसी दिन यह तीनों काले कानून लाएगी. कंगना रनौत ने वही बोला है जो भाजपा के मन में है. भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा जान ले, पहचान ले, समझ ले और नोट कर ले जब तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन है किसानों के खिलाफ यह तीनों काले कानून नहीं लाने देंगे.

क्या कहा था कंगना ने

मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने मांग करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार को 3 कृषि कानूनों को फिर से लाना चाहिए जिन्हें भारी विरोध के बाद वापस ले लिया गया था. ये तीनों कानून किसानों के हित में थे और उन्हें खुद इसे वापस लाने की मांग करनी चाहिए. हालांकि खुद कंगना रनौत ने कहा, हो सकता है कि उनकी इस बात पर विवाद हो, लेकिन इसे लागू करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.