Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बिहार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष आयोजन, CM नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

39

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में राजेन्द्र नगर, रोड नम्बर-3 स्थित पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस दौरान आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया.

पं. दीनदयाल उपाध्याय महान स्वतंत्रता सेनानी, संघ विचारक, चिंतक और संगठनकर्ता थे. उन्होंने देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी. वो समावेशी विचारधारा के समर्थक थे. उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को जयपुर-अजमेर रेल लाइन के पास धनकिया में हुआ था. उन्होंने दर्शन और अध्यात्म पर कई किताबें लिखी हैं और भारत सरकार ने उनकी स्मृति में डाक टिकट भी जारी किये हैं.

सीएम नीतीश के साथ थे प्रदेश के दिग्गज

आज के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा इस मौके पर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी भी मौजूद थे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.