Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

बीजेपी के ऑफर को ठुकराया, हुड्डा की बढ़ाई टेंशन, सैलजा ने हर सवाल का दिया जवाब

32

हरियाणा की पूरी सियासत कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के इर्द-गिर्द सिमट गई है. विधानसभा चुनाव प्रचार से कुमारी सैलजा की दूरी बनाए रखने के चलते राजनीति गरमा गई है, लेकिन उन्होंने अपनी नाराजगी से लेकर हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. बसपा से लेकर बीजेपी तक से दिए जा रहे ऑफर को सैलजा ने ठुकरा जरूर दिया है, लेकिन सीएम बनने के लिए इच्छा जाहिर करके कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टेंशन जरूर बढ़ा दी है. इस तरह सैलजा चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर भी सियासी चर्चा में बनी हुई हैं?

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा 12 सितंबर से पूरी तरह साइलेंट मोड में हैं. वो न ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार में एक्टिव नजर आ रही हैं और न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. ऐसे में कांग्रेस की नाराजगी और बीजेपी में शामिल होने सहित के सवाल का जवाब देते हुए कुमारी सैलजा ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा,’नाराजगी की बात नहीं है, लेकिन कुछ बातें तो हो जाती हैं, ये पार्टी की अंदरुनी बात है, लेकिन मैं मरते दम तक कांग्रेस नहीं छोड़ूंगी. बीजेपी हरियाणा और राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट की ओर हैं, वहां जाने का सवाल ही नहीं है.

कांग्रेस से नाराजगी पर क्या बोली सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस से नाराजगी है तो उसका जिक्र मैं यहां नहीं करना चाहूंगी. कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ रही है, कांग्रेस के साथ हरियाणा के लोग आगे बढ़ रहे हैं. लोग हमारी तरफ देख रहे हैं. सारा देश बोल रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी. मैं समझती हूं कि उसमें थोड़ा-बहुत योगदान सैलजा का भी होगा. उससे ज्यादा कांग्रेस वर्कर का योगदान ग्राउंड पर ज्यादा होगा. चुनाव प्रचार से दूरी बनाने के सवाल पर सैलजा ने कहा, ‘प्रचार के लिए पहले निकले हैं और आगे भी अब निकलेंगे. शुरू में कैंडिडेट्स भी अपने काम में बिजी होते हैं. नॉमिनेशन के समय में भी मैं पहुंच नहीं सकी. कुछ बातें होती हैं पार्टी में, उसे यहां शेयर करना अच्छा नहीं है पार्टी डिसिप्लिन भी होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.