Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पेड़ से टकराकर नदी में गिरी कार, बैंक से घर जा रहे मैनेजर की हुई दर्दनाक मौत

50

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक में पदस्थ मैनेजर का शव गुरुवार सुबह भैंसुआ नदी में मिला है। मधुसूदनगढ़ के रहने वाले 35 वर्षीय बैंक मैनेजर मनोज विश्वकर्मा बुधवार शाम करीब 8 बजे से लापता थे। उनके पिता ने चांचौड़ा थाने पहुंचकर अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मनोज विश्वकर्मा की बीती रात से ही तलाश में जुटी थी।

तभी गुरुवार सुबह उनकी कार भैंसुआ नदी में देखी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो मनोज विश्वकर्मा का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस का अनुमान है कि सड़क किनारे किसी पेड़ से टकराकर दुर्घटना हुई है, नदी में गिरने की वजह से मनोज की मौत हो गई।

इससे पहले मनोज के परिजनों ने बताया था कि वे रोजाना की तरह केंद्रीय सहकारी बैंक से शाम 6.30 बजे मधुसूदनगढ़ स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे। लगभग डेढ़ घंटे बाद 8 बजे उनकी पत्नि से बात हुई थी, तब मनोज ने रास्ते में होने की जानकारी दी थी। कुछ देर बाद मनोज का मोबाइल बंद आने लगा और परिजनों ने चिंतित होकर पुलिस से सम्पर्क किया। गुरुवार सुबह इस दर्दनाक दुर्घटना की जानकारी सामने आने पर पूरा परिवार गमजदा हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.