Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव! सड़कों पर मीलों लंबी कतारें! जंग के खौफ से यहां खत्म होने लगा पेट्रोल, जानें क्या है महाराष्ट्र की इ...

गणेश विसर्जन करने गए एक युवक और नाबालिग की तालाब में डूबने से मौत

26

 सागर/देवरी कलां। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के लिए गए एक युवक और एक नाबालिग की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पानी से बाहर निकाले। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे के आसपास की है, जब गांव के लोग गणेश विसर्जन के लिए तालाब गए थे। उसी दौरान अभिलाष पिता जगदीश कतिया 25 साल और अन्नू उर्फ लक्ष्मीकांत पिता नरेश गौंड़ उम्र 16 साल तालाब के गहरे पानी में डूब गए। स्वजन को इसकी जानकारी उस समय लगी, जब करीब 7 बजे दोनों गणेश विसर्जन के लिए आए बाकी लोगों के साथ नहीं दिखे। तब लोगों को उनके तालाब में डूब जाने की आशंका हुई। लोगों ने अपने स्तर पर दोनों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना महाराजपुर पुलिस थाने में दी गई।
महाराजपुर थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने बताया कि रात्रि अधिक होने के कारण दोनों लड़कों की तलाश नहीं हो सकी थी। बुधवार को सुबह एसडीईआरएफ की टीम ने पहुंच कर रेस्क्यू करके दोनों के शवों को बाहर निकाला। पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी भेजा गया। पुलिस ने मर्ग के कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !