Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए CEO के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, सर्च कमेटी सौंपेग... गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान: 3 साल बाद डिकवेला की वापसी, 5 स्पिनर्स के साथ भारत से भिड़ेगी... 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में ही कमाए ₹5 करोड़ से ज्यादा: क्या सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड... टेक्सास में बड़ा सैन्य हादसा: अमेरिकी सेना का अपाचे AH-64 अटैक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों क... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया प्रस्ताव, लोन ब्याज दरें तय करने के लिए लागू होगा एकसमान सिस्टम सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ...

इंदौर में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 41.3 डिग्री रहा तापमान, आगे ऐसे रहेंगे हालात

42

इंदौर। सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है। प्रदेशभर में शनिवार को पारा और अधिक ऊंचाई पर पहुंचा। इंदौर में शनिवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

इंदौर में मई में गर्मी ने परेशानी बढ़ाई है। मई में छह दिन से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बीते 15 दिनों में गर्मी बढ़ते ही हल्की बारिश भी हुई है। मई के अधिकांश दिन 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान बढ़ने के कारण इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में सबसे गर्म शहर के नाम से प्रसिद्ध बड़वानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गत वर्ष 18 मई को 41.3 डिग्री था। यहां दो साल पहले भी मई में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार गया था।

कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को बड़वानी में न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा है। ऐसे में, जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, रतलाम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। यहां भी लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे।

13 शहरों में 42 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ तापमान

 

भोपाल: प्रदेश के कुछ शहरों में आंशिक बादल बने हुए हैं। तापमान बढ़ने से भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की भी आशंका है। मौसम का इस तरह का मिजाज रविवार को भी बना रह सकता है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। दतिया और ग्वालियर में लू भी चली। प्रदेश के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.