Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि...

पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, सीने में घोंपा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

55

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में भाई ने अपने ही भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के बाद भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कालिंदी गोल्ड कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम आशीष खरे है। उसका भाई कमलेश खरे निवासी स्कीम नंबर 78 पर उस पर लंबे समय से पुश्तैनी मकान बेचने को लेकर दबाव बना रहा था। शनिवार रात भी इस बात को लेकर आरोपी आशीष के घर पहुंचा। जहां विवाद के बाद कमलेश ने आशीष के सीने में चाकू घोंप दिया।

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

वारदात के बाद परिजन आनन-फानन में आशीष को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.