Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हरियाणा: गोपाल कांडा को मिला BJP का साथ, सिरसा से रोहतास जांगड़ा ने वापस लिया नामांकन

52

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है. सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी. उन्होंने कहा कि मैंने सिरसा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया. बीजेपी संगठन के आदेश से मैंने नामांकन भरा था, उनके आदेश से मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया.

अब इस सीट पर बीजेपी गोपाल कांडा का समर्थन करेगी. गोपाल कांडा इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. अब यहां कांडा का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार गोकुल सेतिया से होगा. वहीं, जेजेपी से पवन शेरपुरा चुनावी मैदान में हैं. सूत्रों के मुताबिक, जांगड़ा के नामांकन वापस लेने की बात आज सुबह से ही चल रही थी. हरियाणा में बीजेपी अब 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

नामांकन वापस लेने के बाद रोहताश जांगड़ा ने कहा कि वो 1980 से सगठन के सिपाही हैं और जो भी पार्टी का आदेश होता है उसका पालन वो करते हैं और फिर कांग्रेस को हराने के लिए और बीजेपी की सरकार बनाने के लिए जो भी पार्टी आदेश करेगी वो सर्वमान्य होगा. वहीं किसी को समर्थन देने की बात पर जांगड़ा ने कहा कि जो भी एनडीए का प्रत्याशी होगा उसका समर्थन करेंगे.

यह फैसला पार्टी और जांगड़ा का था- अशोक तंवर

जांगड़ा के नामांकन वापसी पर बीजेपी नेता अशोक तंवर ने कहा कि यह पार्टी का फैसला था और रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है. हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य को कांग्रेस की झूठ और धोखे की राजनीति से दूर रखना है. पिछले 45 वर्षों से देश और बीजेपी की सेवा के लिए उनका परिवार समर्पित रहा है. आगे की रणनीति बैठक में तय की जाएगी.

गोपाल कांडा के एनडीए के सहयोगी होने और उन्हें समर्थन देने के सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि ये बात तो स्वाभाविक है क्योंकी लोकसभा चुनाव में गोपाल कांडा ने उनका साथ दिया और पार्टी सबसे सलाह करके इस बात का फैसला करेगी.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान, 8 को गिनती

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान है. आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव के लिए 1500 से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.