Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

BJP नेता ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी तो ASI ने थाने में खुद फाड़ दी वर्दी, VIDEO वायरल

43

सिंगरौली : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बीजेपी नेता ने एक ASI को वर्दी उतरवाने की धमकी दी ऐसे में ASI अपना आपा खो बैठे और खुद ही अपनी वर्दी फाड़ डाली। मामला कोतवाली थाने का है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल वार्ड में नाली को लेकर विवाद चल रहा था जिसका मामला थाने तक पहुंचा था। इस दौरान बातचीत आगे बढ़ी तो पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ASI विनोद मिश्रा को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। इसके बाद ASI ने गुस्से में आकर खुद ही अपनी वर्दी फाड़ दी।

वायरल वीडियो आठ महीने पुराना फरवरी माह का बताया जा रहा है। हालांकि एएसआई को वर्दी फाड़ते देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन एएसआई का गुस्सा इतना हावी था कि वह खुद को नहीं रोक पाया।

वीडियो वायरल होने के बाद अब तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे वर्दी का अपमान बता रहा है तो कुछ लोग पार्षद पति द्वारा दी गई धमकी को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

मामले को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है और इसे भाजपा की हनक बताया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है- यह सत्ता की हनक है, प्रदेश में पुलिसिंग के स्तर को लेकर पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होते ही सिंगरौली एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि वर्दी फाड़ने के मामले में एएसआई विनोद मिश्रा पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी थी। लेकिन थाने में लगा सीसीटीसी फुटेज कैसे वायरल हुआ इसे लेकर भी अब जांच शुरु कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.