Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर दामाद को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

54

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक शख्स ने नाबालिग दामाद पर चाकू से हमला कर दिया, घायल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है, बताया जा रहा है की बेटी की लव मैरिज से पिता नाराज था घटना रविवार देर रात की है यह घटना बढ़िया लाइन चांदामेटा की है। योगेश नाम का युवक घर पर बैठा हुआ था तभी अचानक उसका ससुर और साला उसके घर पर पहुंच गए, योगेश को घर से बाहर बुलाया जैसे ही योगेश घर से बाहर आया उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस दौरान योगेश की पत्नी भी घर पर थी शोर सुनकर पड़ोसियों ने आरोपी ससुर को पकड़ लिया।

लेकिन नाबालिग मौके से भाग गया पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल को परासिया के अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि योगेश ने आरोपी की बेटी से अगस्त 2024 में लव मैरिज की थी और दोनों घर से चले गए थे दोनों एक ही समाज के हैं। आरोपी पिता बेटी की शादी से नाराज था आरोपी का कहना था कि उसने जिस बेटी को पढ़ाया लिखाया बड़ा किया उसने परिवार वालों की सहमति के बिना ही शादी कर ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.