Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...

शाहरुख खान से लेकर दारा सिंह तक चांद पर जा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

41

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान 3 कुछ ही घंटों में चांद की धरती पर लैंड करने वाला है। इसरो की ओर से चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी जारी है। 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचने वाला है, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ये पहले ही हो चुका है। 60 के दशक से ही बॉलीवुड में चांद पर जाने और उस पर जीवन होने की मौजूदगी को पहले ही दिखाया जा चुका है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बॉलीवुड सितारे चांद की धरती पर उतरे थे।

चांद की चढ़ाई

1967 में चांद पर पहली फिल्म बनी थी, जिसका नाम चांद पर चढ़ाई था। फिल्म में दारा सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। यह हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म बताई जाती है। इसके बाद चांद और अंतरिक्ष की थीम पर कई फिल्में बनीं। दारा सिंह अंतरिक्ष यात्री कैप्टन के रोल में नजर आते हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट

ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में हेलन, अनवर हुसैन, पद्मा खन्ना, भगवान दादा और सी रत्ना नजर आए थे। फिल्म का म्यूजिक उषा खन्ना ने तैयार किया था। इसमें ज्यादातर गानों को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। यह फिल्म पूरी तरह से चांद पर जिंदगी को दिखाती है।

जीरो

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो के क्लाइमैक्स सीन में शाहरुख खान अंतरिक्ष की सैर करते नजर आते हैं। कहा जाता है कि फिल्म का यह सीन नासा में शूट हुआ था। इससे पहले उन्होंने स्वदेश फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी नासा में की थी।

कोई मिल गया

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कोई मिल गया में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म एलियन और स्पेसशिप पर आधारित है। फिल्म में अंतरिक्ष से आए एलियन की आम इंसानों के बीच की जिंदगी को दिखाया गया है।

पीके

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में आमिर खान ने एलियन की भूमिका निभाई थी, जो धरती पर आकर अंतरिक्ष यान से संवाद करने के लिए लाए गए यंत्र को खो देता है। जिसके बाद वह एक रिपोर्टर के साथ मिलकर उस यंत्र को खोजता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.