Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Navjot Singh Sidhu: "ठोक दो ताली!" शायराना अंदाज में फिर गरजे सिद्धू, विरोधियों की बोलती बंद करने के... Chandigarh Alert: पंजाब सीएम ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ... पर्यटकों को बड़ा झटका! हिमाचल सरकार ने बढ़ाई एंट्री फीस; अब कार और बस से जाना होगा महंगा, 1 अप्रैल स... Lawrence Bishnoi: हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, चंडीगढ़ कोर्ट ने 7 साल पुराने केस में सुनाय... इंसानियत शर्मसार: 22 पिल्लों को जहर मिले लड्डू खिलाकर मारने की कोशिश, 5 की तड़प-तड़प कर मौत National Highway: पंजाब को केंद्र की बड़ी सौगात, 6-लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; अब घंटों का सफर मिन... Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा ... Bhogpur News: भोगपुर में CNG प्लांट के विरोध में फूटा गुस्सा, शहर पूरी तरह बंद; देखें प्रदर्शन की तस... Congress vs AAP: "अस्पताल में इलाज सस्ता, पार्किंग महंगी", कांग्रेस ने पार्किंग रेट को लेकर सीएम भगव... Sidhu Moosewala Murder Case: शूटर कबूतर की गर्लफ्रेंड 'लेडी डॉन' गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को मिली बड़ी क...

AADHAAR Card अपडेट करवाने की लास्ट डेट 14 सितंबर, बाद में लगेंगे पैसे

63

आधार कार्ड अपडेट करवाने की लास्ट डेट 14 सितंबर है, जिसके बाद मुफ्त में आधार अपडेट की सुविधा समाप्त हो जाएगी. अगर आपने अपने आधार में कोई जानकारी, जैसे कि नाम, बर्थ डेट या दूसरी डिटेल अपडेट करवानी है, तो आपके पास ये काम 14 सितंबर तक मुफ्त में करवाने का मौका है. इसके बाद आपको फीस भरनी होगी.

यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से यह घोषणा की गई थी कि आधार अपडेट के लिए फ्री सर्विस केवल कुछ समय के लिए दी जा रही है. तय समय के पूरा होने के बाद फिर से फीस (करीब 50 रुपये) लागू हो जाएगी. ये फ्री सर्विस ऑनलाइन तरीके से ही उपलब्ध है, जबकि ऑफलाइन (आधार केंद्र पर जाकर) अपडेट करवाने के लिए पहले से ही चार्ज लिया जा रहा है.
  • आधार अपडेट की लास्ट डेट: 14 सितंबर 2023
  • आधार अपडेट की फीस: 14 सितंबर के बाद, ऑनलाइन अपडेट के लिए ₹50 देना होगा.
  • ऑनलाइन आधार अपडेट: myAadhaar पोर्टल से मुफ्त में 14 सितंबर तक आधार अपडेट कर सकते हैं.

AADHAAR अपडेट करवाने का ऑनलाइन तरीका

  • आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं.
  • आधार नंबर और रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP की मदद से लॉग इन करें.
  • अपनी पहचान और एड्रेस डिटेल को रिव्यू करें, जानकारी अपडेट करने के लिए ड्रॉप-डाउन मेन्यू से डॉक्यूमेंट का ऑप्शन सलेक्ट करें.
  • ध्यान रहे आप जो फाइल अपडेट कर रहे हैं, उसका साइज 2MB से कम हो और वो JPEG, PNG, या PDF फॉरमेट में हो.

बेहतर होगा कि आखिरी मौके पर सर्वर डाउन जैसी समस्या से बचने के लिए आप आधार डिटेल अपडेट करने का काम जल्द से जल्द निपटा लें.

बता दें आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट है, जिसे यूआईडीएआई (UIDAI) की तरफ से जारी किया जाता है. इसमें 12 डिजिट का खास नंबर होता है, जिसे हर भारतीय नागरिक के लिए जारी किया जाता है. आधार कार्ड में पर्सनल डिटेल जैसे नाम, बर्थडेट, पता और बायोमेट्रिक डेटा (उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों का स्कैन) शामिल होते हैं.

आधार एक वैलिड आईडी प्रूफ है, जिसे बैंक, सरकारी स्कीम और दूसरी सर्विस में पहचान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार अनिवार्य हो चुका है. आधार के जरिए किसी भी व्यक्ति की डिटेल जल्दी और सटीक तरीके से वेरिफाई की जा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.