Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

अमेरिका से आई एक खबर और भारत में सोने-चांदी के रेट में रिकॉर्ड उछाल, अब इतना हो गया दाम

132

अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती के संकेत की खबर का असर भारत में सोने के दाम पर दिखा. भारत में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है. कमोडिटी बाजार में भी जबरदस्त एक्शन दिखाई दे रहा है. दो दिनों की बढ़त के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था और कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन वायदा बाजार में भी इसमें तगड़ी तेजी दर्ज हो रही है. ऐसे में सोना खरीदने से पहले आपको आज का रेट जरूर चेक कर लेना चाहिए.

क्या है सोने चांदी का हाल?

आज सुबह वायदा बाजार में सोना 396 रुपये (0.54%) की तेजी लेकर 73,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था, जोकि कल 72,824 रुपये पर बंद हुआ था. इस दौरान चांदी 560 रुपये (0.64%) की तेजी लेकर 87,655 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी, इसका कल का क्लोजिंग भाव 87,095 रुपये था.

राजधानी में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 87,000 रुपये प्रति किग्रा के स्तर को छू गई. बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 2,000 रुपये की तेजी के साथ दो सप्ताह के उच्चस्तर 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले सत्र में चांदी 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

चांदी का हाल

इसके साथ ही पिछले तीन सत्रों में चांदी की कीमतों में 3,,200 रुपये से अधिक की मजबूती आई है. इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसका पिछला बंद भाव 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था. कारोबारियों ने कहा कि मजबूत औद्योगिक उठाव के कारण चांदी में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती का रुख जारी रहा, जिससे चांदी की कीमतों में उछाल आया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.