Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बॉक्स ऑफिस पर गरज उठी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दो दिनों में पार किया 221 करोड़ का आंकड़ा— इन बड़ी फिल... अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई जबरदस्त तेजी, करीब 200 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 93... गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिली... पश्चिम बंगाल के कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर बवाल, आवास के बाहर टीएमसी और बी... केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ...

जोर पकड़ने लगी ठंड, सात शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंचा

43

भोपाल । इस सीजन में पहली बार बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में दो तीव्रतम चक्रवाती तूफान बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन तूफानों के कारण नम हवाएं इकट्ठी हो रही हैं। यही वजह है कि मध्य प्रदेश में लगातार उत्तरी हवाएं आ रही हैं। इससे तापमान में गिरावट हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 14.1 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा एवं मलाजखंड में दर्ज किया गया। इन दो शहरों के अलावा राजगढ़, रायसेन, बैतूल, मंडला, रीवा में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। राजधानी में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में गिरावट का सिलसिला अभी जारी रह सकता है।

हवाओं का रुख उत्तरी

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी नहीं रहने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। उत्तर की तरफ से आने वाली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट हो रही है।

लुढ़क रहा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तीव्रतम चक्रवाती तूफान बने हुए हैं। हालांकि इनका मप्र के मौसम पर असर नहीं है। उधर इन तूफानों के आसपास नम हवाओं का समूह इकट्ठा होने के कारण प्रदेश में उत्तरी हवाएं आ रही हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.