Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हरियाणा चुनाव: AAP ने जारी की चौथी लिस्ट, विनेश फोगाट के खिलाफ रेसलर कविता को उतारा

50

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी चौथी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 21 प्रत्याशियों के नाम हैं. पार्टी ने जुलाना से विनेश फोगाट के सामने WWE की रेसलर कविता को चुनावी मैदान में उतारा है. कविता जुलाना की ही रहने वाली हैं. इस चुनाव के लिए आप की ओर से कुल 61 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है.

कविता दलाल जुलाना के गांव मालवी की रहने वाली हैं. इन्होंने महिला पहलवानों के आंदोलन का समर्थन भी किया था और विनेश को लड़कियों का रोल मॉडल भी बताया था. हालांकि आम आदमी पार्टी से टिकट पाने के बाद कविता अब विनेश फोगाट के सामने ही चुनावी मैदान में ताल ठोकती नजर आएंगी.

सीएम सैनी को ये उम्मीदवार देगा टक्कर

AAP ने मुख्यमंत्री नायाब सैनी के खिलाफ भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. लाडवा सीट से लड़ रहे सीएम सैनी के सामने पार्टी ने जोगा सिंह को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने अंबाला कैंट में राज कौर गिल को टिकट दिया है. ये भाजपा के कद्दावर नेता अनिल विज के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

चौथी लिस्ट में इन उम्मीदवारों को टिकट

इसके अलावा पार्टी ने यमुना नगर से ललित त्यागी, करनाल से सुनील बिंदल, कैथल से सतबीर गोयत, गानौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंद्र गौतम, पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक, गोहाना से शिव कुमार रंगीला और बरोदा से संदीप मलिक को टिकट मिला है.

वहीं, तोहाना से सुखविंदर सिंह गिल, सफीदोन से निशा देशवा, तोहाना से सुखविंदर सिंह गिल, कालांवाली से जसदेव निक्का, सिरसा से शाम मेहता, हंसी से राजेंद्र सोरखी, हिसार से संजय सतरोदिया, बादली हैप्पी लोहचाब, उकलाना से नरेंद्र उकलाना, नारौंद से राजीव पाली और गुड़गांव सीट से निशांत आनंद को टिकट दिया है.

दूसरे दलों से आ रहे नेताओं को मिल रहा टिकट

AAP ने जब से अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, तब से पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है. कई नेता दूसरे दल से आकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं. ऐसे नेताओं को पार्टी से टिकट भी मिल रहा है. इससे पार्टी ने ये सियासी संदेश भी दे दिया है कि पार्टी दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी भरोसा जता रही है.

8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे नतीजे

हरियाणा में AAP अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रही है. हालांकि कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कई बैठकें हुईं थी, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर कहीं न कहीं बात नहीं बन पाई. जिसके चलते पार्टी ने हरियाणा की पूरी 90 विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया. प्रदेश में सभी सीटो के लिए एक ही फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी. वहीं 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.