Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

आरक्षण पर आर-पार! राहुल गांधी की सफाई पर भी मायावती हमलावर, कहा- करते हैं छलावा

28

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए बयान पर विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. खासकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती उन्हें छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही हैं. मायावती ने आज सुबह यानी 11 सितंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए लिखा है कि राहुल गांधी अब कह रहे हैं कि वे आरक्षण के विरोधी नहीं हैं, जो कि पूरी तरह से गुमराह करने वाला बयान है. बीजेपी से पहले, केंद्र में 10 साल उनकी सत्ता थी. तब कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर SC/ST का प्रमोशन में आरक्षण विधेयक पास नहीं होने दिया था. यह इस बात का प्रमाण है कि वे आरक्षण के विरोधी हैं.

मायावती ने कहा कि उनकी ओर से देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है, क्योंकि अगर उनकी नीयत साफ होती, तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता. कांग्रेस ने न तो OBC आरक्षण लागू किया और न ही SC/ST आरक्षण को सही से लागू किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती, तो इन उपेक्षित SC/ST/OBC वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर इनके हित और कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब सत्ता में रहती है, तो इनके हित के विरुद्ध लगातार काम करती है. इन लोगों के इस षडयंत्र से सजग रहना चाहिए.

Mayawati Tweet

राहुल की सफाई

अपने आरक्षण वाले बयान पर विवाद होने के बाद राहुल गांधी ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है. वे खुद आरक्षण के समर्थक हैं और चाहते हैं कि आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाई जाए. वे सबकी भागीदारी के लिए राजनीति कर रहे हैं. वर्जीनिया विश्वविद्यालय के एक छात्र ने राहुल गांधी से पूछा था कि भारत में कब तक आरक्षण चलता रहेगा और आपकी राय क्या है. इस पर उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा, तब आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन अभी समय समय नहीं है.

राहुल के इसी बयान पर बसपा की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस SC, ST, OBC का आरक्षण खत्म करना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण-विरोधी सोच की रही है. केंद्र में उनकी सरकार ने जब SC, ST, OBC आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया था, तब कांग्रेस पार्टी से न्याय नहीं मिलने की वजह से ही बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर ने कानून मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.