Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

‘दिल्ली में भूलकर भी न करें ये चीजें’, सिंगापुर की लड़की का VIDEO वायरल

48

दिल्ली घूमने आई सिंगापुर की एक महिला टूरिस्ट ने अपने एक्सपीरियंस को लेकर एक एडवाइजरी वीडियो बनाया, जिसमें उसने बताया कि उसकी ट्रिप वैसी नहीं रही, जैसी उसने उम्मीद की थी. महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसे दिल्ली में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी यात्रा पूरी तरह से सुखद नहीं रही.

महिला टूरिस्ट ने इस वीडियो के जरिए अन्य पर्यटकों को आगाह करने की कोशिश की है, ताकि वे दिल्ली आते समय सतर्क रहें और कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें. इस तरह के वीडियो कभी-कभी पर्यटकों द्वारा अपने अनुभव साझा करने के लिए बनाए जाते हैं, ताकि दूसरों को उन चुनौतियों से बचाया जा सके, जिनसे वे खुद गुजरे हों. @travelswithsyl इंस्टाग्राम हैंडल से सिंगापुर की ट्रैवल व्लॉगर सिल ने दिल्ली आने वाले विदेशी पर्यटकों को शहर में ठगी से बचने के लिए तीन सलाह दी है.

‘रात में टैक्सी न लें’

सिल ने कहा कि आधी रात में टैक्सी न लें. उन्होंने बताया कि कैसे वह और उनकी दोस्त देर रात एयरपोर्ट पर पहुंचीं और उबर कैब बुक करने में नाकाम रहने के बाद प्रीपेड टैक्सी में चली गईं. दुर्भाग्य से उनकी परेशानी तब शुरू हुई, जब ड्राइवर ने ट्रिप के अंत में उनसे 200 एक्स्ट्रा मांगे और उन्हें गलत लोकेशन पर उतार दिया.

‘कॉन्टैक्ट नंबर शेयर करने से बचें’

उन्होंने आगे कहा, दूसरी बात ये कि किसी भी रिक्शाचालक को अपना कॉन्टैक्ट नंबर न दें. वीडियो में महिला को रिक्शाचालक की ओर से लगातार मिले वॉयस मैसेज दिखाते हुए देखा जा सकता है. महिला ने कहा कि जामा मस्जिद देखने के क्रम में एक रिक्शावाले ने उनसे ठगी की. सिंगापुर की टूरिस्ट के मुताबिक, उन्हें लगा कि किराया लगभग 1,000 रुपये हुआ होगा, जो उबर राइड से दोगुना था, पर रिक्शावाले ने उनसे 6,000 रुपये ऐंठ लिए.

साथ में पर्याप्त कैश रखें, क्योंकि…

तीसरी सलाह के तौर पर महिला ने कहा कि भारत जैसे देशों में नकद भुगतान का चलन अधिक है, खासकर छोटी दुकानों और स्ट्रीट वेंडर्स के बीच. इसलिए यहां केवल क्रेडिट कार्ड लेकर न घूमें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.