Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस से नहीं हुआ गठबंधन, हरियाणा की 20 सीटों पर AAP ने उतारे उम्मीदवार

31

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस लिस्ट के आने के बाद ये साफ हो गया है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन नहीं हो पाया है. ऐसे में अब दोनों दल अपने-अपने दम पर चुनावी मैदान में होंगे.

वहीं, आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट में अनुराग ढांडा का भी नाम है, उन्हें कलायत से उम्मीदवार बनाया गया है. पुंडरी विधानसभा से पार्टी ने नरेंद्र शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है. भिवानी से इंदु शर्मा तो वहीं मेहम विधानसभा से विकास नेहरा को टिकट मिला है.

aap list

लिस्ट में पार्टी ने घराैंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला को टिकट दिया है. वहीं समालखा से पार्टी ने बिट्टू पहलवान पर दांव लगाया है. उचाना कलां से पवन फाैजी, डबवाली से कुलदीप गदराना, रानिया से हैप्पी रानिया, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया और बेरी से सोनू अहलावत शेरिया को उम्मीदवार घोषित किया है. इसके अलावा पार्टी ने महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, नारनाैल से रविंद्र मटरू, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंदर फाैजदार को प्रत्याशी घोषित किया है.

Whatsapp Image 2024 09 09 At 15.19.36

कांग्रेस से नहीं बनी बात

हरियाणा में कांग्रेस के साथ बनते-बिगड़ते गठबंधन की खबरों के बीच आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके साफ कर दिया है कि वो इस चुनाव वो अकेले ताल ठोकने के लिए तैयार है. AAP ने अपने उम्मीदवारों की ये लिस्ट ऐसे समय में जारी की है जब दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा चल रही थी.

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भले ही इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों में बात नहीं बन पाई. वहीं जिन 11 सीटों पर कांग्रेस पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, वहां पर भी AAP ने उतारे अपने उम्मीदवार दिए है. इसमें उचान कलां, मेहम, बादशाहपुर, नारायणगढ, समालखा, दाबवली, रोहतक, बहादुरगढ़, बादली, बेरी और महेन्द्रगढ़ विधानसभा शामिल है.

सीटों को लेकर फंसा था पेंच

आम आदमी पार्टी के हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार को ये कहा था कि अगर कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन पर कोई फैसला नहीं करती है तो पार्टी जल्द ही सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 10 या उससे ज्यादा सीटों की मांग कर रही थी. लेकिन कांग्रेस 3 से ज्यादा सीटों पर तैयार नहीं हो रही थी. इसके चलते दोनों ही दलों में टिकट को लेकर बात नहीं बन पा रही थी. इसी बीच AAP ने अपने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.