Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

ग्वालियर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने ई रिक्शा पर की जा रही कलर कोडिंग, दो शिफ्ट में होगा संचालन

35

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दो शिफ्ट में ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। इस उद्देश्य से अभियान बतौर ई-रिक्शा की शिफ्ट के लिहाज से कलर कोडिंग की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सियाज़ केएम का कहना है कि ई रिक्शा और टमटम को व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है अभी तक 6 हजार ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, इसके साथ ही कलर कोडिंग की प्रक्रिया भी जारी है जिस में हम 2 हजार ई रिक्शा की कलर कोडिंग कर चुके हैं।

 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के चलते काम थोड़ा धीमा हुआ था लेकिन अब दोबारा से कलर कोडिंग की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। आप को बता दें कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में चल रहे सभी ई-रिक्शा का पंजीयन कराया जा रहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर में दो शिफ्टों में ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया गया है।

इसी कड़ी में ई-रिक्शों की कलर कोडिंग की जा रही है। ई-रिक्शा के संचालन के पीले और नीले रंग की पट्टिका ई-रिक्शा पर बनाई जा रही है। शहर में तीन स्थानों गोला का मंदिर, फूलबाग एवं आमखो पर यह काम किया जा रहा है। अभी तक लगभग 2000 ई-रिक्शा की कलर कोडिंग की जा चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.