Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ...

जालंधर में होकर भी ‘अनजान’! शहर में रहने के बावजूद सेहत मंत्री के पास सिविल अस्पताल जाने का वक्त नहीं, मरीजों का बुरा हाल

26

जालंधर : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह जोकि अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते है। हाल में ही आम आदमी पाटी की पटियाला निवासी एक महिला ने मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद मंत्री जी काफी दिनों तक चर्चा में रहे। लेकिन इन दिनों भी मंत्री जी किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं।

जिला जालंधर का सिविल अस्पताल जोकि राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल के तौर पर भी जाना जाता है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह पूरा दिन जालंधर शहर में घूमते रहे और कई स्थानों में भी गए। लेकिन मंत्री जी यह बात भूल गए कि गत दिन पहले ही सिविल अस्पताल में सेहत कार्ड बनाने आए लोगों ने सरकार की पोल खोली और कार्ड बनाने में परेशानियों का सामना करने वाले ने मीडिया को समक्ष ब्यान भी दिए थे। लेकिन इसके बानजूद जमीनी हकीकत जानने हेतु मंत्री सिविल अस्पताल नहीं आए।

3 साल से जनता और सेहत स्टाफ से झूठे वादे करके समय बीता रहे स्वास्थ्य मंत्री

गौर हो कि सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की बहुत कमी होने के चलते अस्पताल का पुराना हड्डियों वाला वार्ड, टी.बी. वार्ड, तीसरी मंजिल स्थित आई.सी.यू. वार्ड के अलावा करोड़ों की लागत से नए बने ट्रामा वार्ड की दूसरी मंजिल पर बने अति आधुनिक वर्न केयर यूनिट, जिसका उद्घाटन खुद स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह करके गए थे, लेकिन नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण सभी वार्ड बंद है।

गौरतलब है कि नर्सिंग स्टाफ यूनियन के पदाधिकारियों से मीटिंगे करके कई बार स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर उनसे झूठे वायदे करते रहे कि जल्द ही स्टाफ की कमी पूरी होगी। अस्पताल में तैनात कुछ नर्सिंग स्टाफ का तो यहां तक कहना था कि 3 साल हो चुके हैं, स्वास्थ्य मंत्री डा. बलवीर सिंह को लेकिन 3 साल से जनता और सेहत स्टाफ से झूठे वायदे करके समय बीता रहे हैं ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.