Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

गुना में ASP के गनमैन से चली गोली ड्राइवर के पैर में लगी, जानिए क्या है पूरा मामला..

21

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिला हेडक्वार्टर में पदस्थ एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर के बंगले में आज सुबह गोली चलने से अफरातफरी फैल गई। दरअसल एडिशनल एसपी का गनमैन संतोष रघुवंशी अपने साथी ड्राइवर महेश धाकड़ के साथ पलंग पर बैठकर 9 एमएम पिस्टल की सफाई कर रहा था। दोनों आसपास ही बैठे हुए थे। सफाई करते समय गनमैन ने ध्यान नही दिया कि उसमें एक राउंड लगा रह गया है। सफाई करते समय जैसे ही ट्रिगर दबा तो नज़दीक बैठे ड्राइवर के पैर में घुटने के नीचे गोली आरपार हो गई।

पिस्टल से चली गोली की जैसे ही आवाज़ हुई तो एकदम अफरातफरी फैल गई। गोली नज़दीक ही पलंग पर बैठे एडिशनल एसपी के ड्राइवर महेश धाकड़ के पैर से आर-पार हो गई थी। जिला पुलिस बल के कर्मचारी ड्राइवर महेश धाकड़ को तत्काल गुना अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। गनमैन संतोष रघुवंशी एसएएफ 26 बटालियन के कर्मचारी हैं।

घटना के तत्काल बाद कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह एवं एसपी संजीव कुमार सिन्हा अस्पताल पहुंचे और घायल ड्राइवर के परिजन से मिले। एसपी ने बताया कि यहां डॉक्टरों द्वारा ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि स्थिति संतोषजनक है लेकिन डॉक्टर जैसा बताएंगे उस हिसाब से कदम उठाया जाएगा। ड्राइवर के अन्य परिजन भी यहां पहुंच रहे हैं उनसे भी राय ली जाएगी। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में हड्डी के फ्रेक्चर हुए भाग को प्लेटिंग करने की व्यवस्था नहीं है इसलिए महेश को रेफर किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.