Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी से हुए बाहर, टीम इंडिया में वापसी अभी दूर की कौड़ी, जानिए क्या है बड़ी वजह?

82

पूरा भारत अभी यही जानने को बेकरार है कि ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी कब होगी? कब फिर से नीले या सफेद रंग वाली जर्सी पहने ईशान किशन टीम इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे? फिलहाल, इन सवालों के जवाब में अभी देर है. ऐसा इसलिए क्योंकि ईशान किशन जो 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी में खेलने वाले थे, टूर्नामेंट के पहले मैच से बाहर हो गए हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक वो पहले मैच में खेलते नहीं दिख सकते हैं.

बाहर होने की वजह कहीं ईशान की इंजरी तो नहीं?

ईशान किशन क्यों बाहर हुए हैं? क्या वो पहला मैच ही नहीं खेल सकते हैं या फिर आगे भी नहीं खेलेंगे? ऐसे सवालों के जवाब को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. हालांकि, क्रिकबज के मुताबिक ईशान किशन के दलीप ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर रहने के पीछे की वजह इंजरी से जुड़ी हो सकती है.

कौन लेगा दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन की जगह?

दलीप ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर की कमान वाली इंडिया D टीम का ईशान किशन हिस्सा हैं. अब अगर वो पहला मैच नहीं खेलते हैं, जैसी कि खबर आ रही है तो इस टीम में उनकी जगह संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है. इससे पहले जब दलीप ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान हुआ था तो संजू सैमसन को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली थी.

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में वापसी हुई मुश्किल

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के आगे के मुकाबले भी खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर भी कुछ भी साफ नहीं है. सवाल ये भी है कि क्या उन्हें भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए चुना जाएगा? इस सीरीज के लिए सेलेक्शन दलीप ट्रॉफी के पहले मैच के बाद ही होना है. लेकिन, ईशान किशन के पहले मैच से बाहर होने की खबर के बाद लगता नहीं कि उनका चयन बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए हो सकता है.

अब अगर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने नहीं गए और ईशान किशन फिर रहे तो फिर इस बात की उम्मीद की जा सकती है कि वो दलीप ट्रॉफी के आगे के मुकाबलों में खेलते दिख सकते हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम D को दूसरा मैच 12 सितंबर से खेलना है.

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में खेलते भले ना दि्खें, लेकिन इससे पहले खेले बुची बाबू टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था. वहां उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ पहले ही मैच में 86 गेंदों पर शतक जड़ा था. उस पारी से ईशान के मौजूदा फॉर्म का तो पता चलता है लेकिन वो टीम इंडिया में उनकी वापसी करा देगा, इसे लेकर कहा नहीं जा सकता.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.