Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...

आगरा: DM आवास की दीवार गिरी, नीचे दबे 5 लोग… एक मासूम बच्ची की मौत

36

उत्तर प्रदेश के आगरा में डीएम आवास की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं. डीएम आवास की दीवार से सटकर एक बस्ती बसी हुई है वहीं पर ये लोग दीवार के सहारे खड़े थे. डीएम आवास की दीवार अचानक से भरभराकर गिरी और इसी की चपेट में 2 वृद्ध और तीन बच्चियां आ गईं. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. मौके पर कई आला अधिकारी मौजूद हैं.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला शहर के थाना रकाबगंज इलाके का है, जहां पर डीएम आवास बना हुआ है. डीएम आवास के पीछे मोहनपुरा बस्ती है जहां पर कई लोग रहते हैं. रविवार शाम करीब 7 बजे डीएम आवास की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने की वजह से दीवार के पास खड़े 5 लोग दीवार के नीचे दब गए. दीवार के गिरने की आवाज पूरी बस्ती में सुनाई दी. जब लोगों को पता चला कि तुरंत मौके पर पहुंचे.

पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है, आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने दीवार के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल लिया था. इसमें दो बुजुर्ग और तीन बच्चियां शामिल हैं. सभी तो तुरंत एंबुलेंस में सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां पर उनका इलाज शुरू किया गया है. हालांकि इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची जिसका नाम आरती बताया जा रहा है उसकी मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.