Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...

मासूम की दर्दनाक मौत! बीकानेर में आग से बचने के लिए लोहे की टंकी में छिप गया 5 साल का बच्चा, जिंदा जलकर हुई मौत

40

राजस्थान के बीकानेर में एक 5 साल के मासूम बच्चे की जिंदा जलने से तड़प-तड़पकर मौत हो गई. बच्चा घर पर अकेला था और माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे. तभी घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. उसे कुछ समझ नहीं आया और वह अपनी जान बचाने के लिए लोहे की टंकी में जाकर छिप गया. आग ने टंकी को चारों तरफ से घेर लिया और बच्चे की अंदर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई.

दरअसल, ये मामला बीकानेर के गुंदुसर गांव से सामने आया है. कल्याण सिंह अपने परिवार के साथ पूर्वी कांकड़ स्थित खेत में झोपड़ी बनाकर रहते हैं. उनके परिवार में पत्नी और एक 5 साल का बेटा भरत है. शनिवार को कल्याण सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गए थे और बच्चा घर पर ही अकेला था. इसी बीच ये हादसा हुआ, जिसमें भरत की जिंदा जलकर मौत हो गई.

लोहे की टंकी से मिला बच्चे का शव

जब कल्याण सिंह अपनी पत्नी के साथ वापस घर आए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उनके आशियाने में आग लगी हुई थी और सब कुछ जलकर राख हो गया था. घर में सिर्फ लोहे का सामान ही बचा था. उन्होंने सबसे पहले अपने बेटे भरत को ढूंढना शुरू किया, लेकिन बेटा आसपास कहीं नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने अंदर पड़े सामान को टटोला और वहां तलाश की तो भरत का शव लोहे की टंकी से बरामद हुआ.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

बताया जा रहा है कि आग की लपटों को देखकर बच्चा डर गया और अपनी जान बचाने के लिए वह लोहे की टंकी में बैठ गया होगा और वहीं उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि बच्चा घर पर अकेला था और तभी झोपड़ी में आग गई, जिसके बाद उसका शव एक लोहे की टंकी के अंदर मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.