Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह... कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... बुरहानपुर के होली बाजार में मोदी-योगी पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ

इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में जमीन पर बैठकर मंत्री तुलसी सिलावट ने लोगों की सुनी समस्याएं

64

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के पास रेवती रेंज से लेकर उज्जैन तक अहिल्या पथ बनाया जाएगा सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस क्षेत्र में दो से ढाई हजार परिवार प्रभावित हो रहे हैं, आज इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में सांवेर क्षेत्र के प्रभावित परिवारों ने सांवेर क्षेत्र के विधायक और मंत्री तुलसी सिलावट से चर्चा की, सैकड़ो की संख्या में पहुंचे प्रभावित परिवारों ने अपनी परेशानी मंत्री जी को बताई है, इस दौरान मंत्री जी जमीन पर बैठकर गांव के लोगों की समस्या को सुनते हुए नजर आए। जमीन पर बैठकर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने का वादा किया और जो भू माफिया क्षेत्र में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

 आने वाले सिंहस्थ को देखते हुए प्रदेश सरकार इंदौर उज्जैन मार्ग पर कई बड़े निर्माण कार्य कर रही है, इसी के तहत अहिल्या पथ भी बनाया जाएगा अहिल्या पथ बनाए जाने को लेकर कई भू माफिया जमीन को लेकर सक्रिय हो गए हैं और रेवती रेंज क्षेत्र से निकलने वाले अहिल्या पथ को लेकर क्षेत्र के लोगों से कम कीमत पर जमीन खरीदने का खेल शुरू कर दिया है और अहिल्या पथ को लेकर भ्रामक खबरें फैला रहे हैं।

अहिल्या पथ जहां से बनाया जाएगा उस क्षेत्र में करीब 2 से ढाई हजार परिवार है जो कि निम्न वर्ग से हैं, उनके घर भी संभावित टूट सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर प्रभावित लोगों ने मंत्री जी से चर्चा की और अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि वह क्षेत्र के जन प्रतिनिधि हैं और वह किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और जो भूमाफियाओं द्वारा क्षेत्र में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं लोगों को परेशान किया जा रहा है उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.