Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

नर्स से छेड़छाड़, मासूम से गंदी हरकत… बंगाल में महिलाओं के खिलाफ दरिंदगी पर बवाल

32

पश्चिमबंगाल के आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहा है. बीरभूम जिले के इलमबाजार में रात में ड्यूटी पर तैनात नर्स के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी है. वहीं, उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले पर बवाल मच गया है. विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने तोड़फोड़ की.

बीरभूम जिले के इलमबाजार में रात्रि ड्यूटी कर रही नर्स के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी है. इसके बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शेख अब्बास उद्दीन है. उसकी उम्र तीस साल है. उसे सर्दी-जुकाम और बुखार के चलते इलमबाजार प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।.जब नर्स उसे देखने गई तो नर्स ने कथित तौर पर उसके शरीर के प्राइवेट पार्ट को छुआ.

रात की घटना को लेकर महिला नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रविवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और हड़ताल पर चली गयीं. उन्होंने कहा कि हम दो दिन की सुरक्षा की मांग नहीं चाहते हैं. हम अस्पताल की साल भर सुरक्षा चाहते हैं. जब-तक प्रशासन सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करता, हम कोई काम नहीं करेंगे.

नाबालिग से गंदी हरकत से हंगामा

इससे पहले मध्यमग्राम में सात साल की नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किया गया. मध्यमग्राम के रोहांडा पंचायत के राजबाड़ी इलाके में जब यह घटना सामने आई तो स्थानीय लोग भड़क गए और आरोपी के घर के रिश्तेदारों की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. मौके पर मध्यमग्राम पुलिस पहुंची. पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाने शुरू कर दिए.

स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने भी तोड़फोड़ जारी रखी. यहां तक कि उस इलाके के पंचायत सदस्य के घर में भी तोड़फोड़ की गई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत सदस्य के पति ने आरोपी को छिपाने की कोशिश की. इसलिए उन्होंने उसके घर में तोड़फोड़ की. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को काबू में किया. आरोपी को मध्यमग्राम थाने ने गिरफ्तार कर लिया.

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन

मध्यमग्राम में नाबालिग लड़की को प्रताड़ित करने के आरोप में अब्दुल रोब और पंचायत सदस्य अब्दुल हाफिज को बारासात कोर्ट ले जाया गया.पुलिस ने सात दिनों की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन किया तो जज ने तीन दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया. वहीं इस घटना में गिरफ्तार पंचायत सदस्य अब्दुल हाफिज को बारासात कोर्ट के जज ने तीन दिनों का जेल रिमांड का आदेश दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.