Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कंधे पर उठाई नाग देवता की मूर्ति, पैदल मंदिर तक पहुंचाई, शख्स को क्यों मिली ऐसी सजा?

34

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक शख्स ने मंदिर में लगी नाग देवता की प्रतिमा को ले जाने की कोशिश की. युवक का मानना था कि वो नाग देवता की मुर्ति को अपने गांव में लगवाएगा. जिससे उसे हर रोज नाग देवता के दर्शन करने के लिए पड़ोस के गांव में न जाना पड़े. युवक ने मंदिर से मूर्ति उखाड़कर ले जाने लगा लेकिन उसने मुर्ति को रास्ते में ही छोड़ दिया. जिसके बाद लोगों में गुस्सा है. कुछ लोग इस चोरी बता रहे हैं. मगर जो कुछ इस शख्स ने किया उसने सभी को हैरत में डाल दिया. दरअसल, बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले गोराखार गांव में की ये घटना बताई जा रही है.

बैतूल जिले के गोराखार गांव में नाग देवता का एक प्राचीन मंदिर है, जिसमें सैंडस्टोन से बनी नाग देवता की प्रतिमा स्थापित है. शुक्रवार की रात पड़ोसी गांव के निवासी कमलेश धोटे ने उस प्रतिमा को उखाड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की. वहीं लोगों ने युवक से मूर्ति उखाड़ने और ले जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह प्रतिमा को अपने गांव में स्थापित कराना चाहता है. जिससे उसे रोज दर्शन करने के लिए दूसरे गांव न जाना पड़े.

पुलिस ने युवक को हिरासत लिया

कमलेश नाम के युवक ने मूर्ति को गांव ले जाने के बजाय रास्ते में ही छोड़ दिया. सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाग देवता की मूर्ति देखी तो लोगों के बीच असंतोष फैल गया. पुलिस को बुलाया गया और बैतूल बाजार थाना पुलिस ने कमलेश को हिरासत में ले लिया साथ ही ग्रामीणों से शिकायत दर्ज कराने को कहा.

हालांकि, ग्रामीणों ने कमलेश को माफी मांगने का एक अवसर दिया. लोगों ने शर्त रखी कि अगर वह मूर्ति को अपने कंधे पर रखकर वापस मंदिर तक लाए और रविवार को अपने खर्चे पर प्रतिमा की फिर से प्राण प्रतिष्ठा कराएगा तो उसे पुलिस के हवाले नहीं किया जाएगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें की शख्स प्रतिमा को कंधे पर उठा करके ले जाते हुए नजर आ रहा है.

ग्रामीणों ने युवक को दी कड़ी सजा

कमलेश ने लोगों की बात मानते हुए प्रतिमा को अपने कंधे पर रखकर वापस मंदिर तक पहुंचाया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई. बताया जा रहा है कि कमलेश नशे का आदी है, इसलिए ग्रामीणों ने उसके प्रति कड़ी सजा नहीं दी.

ग्रामीण विक्की लिल्लोरे का कहना है कि कमलेश धोटे जो की बघोली ग्राम का निवासी है. उसके द्वारा हमारे गांव के मंदिर से नाग देवता की मूर्ति को उखाड़ कर अपने गांव ले जाने का प्रयास किया. मगर जब गांव के लोगों ने इस बारे में पूछा तो उसने प्रतिमा सड़क किनारे छोड़ दी. इसके बाद गांव वालों ने सजा के तौर पर उसे मूर्ति को कंधे पर रख कर मंदिर तक ले जाने और अपने खर्च पर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवानी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.