Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

मुंबई में MVA का जूते मारो आंदोलन, उद्धव ठाकरे ने कहा- PM किस बात की मांग रहे माफी

57

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के विरोध में मुंबई में महाविकास अघाड़ी का विरोध प्रदर्शन जारी है. एमवीए ने हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकाला है. इस प्रोटेस्ट में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले सहित कई नेता शामिल हैं. एनसीपी चीफ शरद पवार के भी शामिल होने की संभावना है.

महाविकास अघाड़ी के आंदोलन को देखते हुए अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है. MVA के नेता गेट ऑफ इंडिया पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. आंदोलन को देखते हुए गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास काफी संख्या पुलिस बल को तैनात किया गया है. हुतात्मा चौक पर आंदोलन के मद्देनजर मुंबई पुलिस, स्टेट रिजर्व पुलिस, दंगा नियंत्रण दस्ता, महाराष्ट्र सुरक्षा बल, निगरानी वैन नियंत्रण पुलिस, एटीएस, यातायात पुलिस को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है.

मुंबई में MVA का ‘जूते मारो’ आंदोलन

महाविकास अघाड़ी ने इस आंदोलन का नाम ‘जूते मारो’ आंदोलन रखा. हुतात्मा चौक पर कार्यकर्ताओं का जमा होना शुरू हो गया. पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त है. मौके पर चप्पल भी आ गई है. मार्च के दौरान सरकार के पुतले को चप्पल मारी जाएगी. कार्यकर्ताओं के हाथों में चप्पलें हैं. इस आंदोलन पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी. महाराष्ट्र पुलिस की योजना महाविकास अघाड़ी के मार्च को गेटवे तक नहीं जाने देने की है. पुलिस मार्च को बीच में ही रोकने की तैयारी में है. नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई करेगी. पुलिस कालाघोड़ा तक मार्च को रोकने की तैयारी कर रही है. क्योंकी उसके आगे हाई सिक्योरिटी जोन है, इसके आगे कोर्ट, म्यूजियम, RBI, नेवी गेट और महत्वपूर्ण इलाके मौजूद है.

ये आंदोलन महाराष्ट्र के सम्मान के लिए है- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यह महाराष्ट्र का अपमान है. हमें हमारे ही महाराष्ट्र में हमारी ही पुलिस द्वारा रोका जा रहा है. इतनी लाचार पुलिस मैंने कभी नहीं देखी. अगर उन्होंने माफी मांगी तो क्या? समय देखें. क्या बयान राजनीतिक नहीं है? आप माफी किस चीज की मांग रहे है? इस बात की मूर्ति गिरी या इस बात की कि मूर्ति बनने में घोटाला है? राम मंदिर में छत से पानी गिर रहा है इसका….किस किसकी माफी मांगेंगे? पीएम हमेशा राजनीतिक बयान देते रहते हैं. अगर उन्हें ऐसी ही हमदर्दी होती तो वे मणिपुर चले जाते. केंद्र सरकार की नीति महाराष्ट्र का अपमान करने की है. ये राजनीतिक नहीं है, ये आंदोलन महाराष्ट्र के सम्मान के लिए है जिसका अपमान हुआ है.

शिवाजी महाराज हमारे लिए भगवान तुल्य- अरविंद सावंत

उद्धव गुट शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए भगवान तुल्य हैं. उनकी मूर्ति ढह गयी और उसके साथ ही हमारी श्रद्धा, मान-सम्मान और स्वाभिमान ढहकर वहीं गिर गए. इतनी बेइज्जती के बावजूद इसका समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों के नेता उनकी निंदा नहीं करेंगे तो और क्या करेंगे?

26 अगस्त को अचानक गिर गई शिवाजी की 35 फुट ऊंची मूर्ति

शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची मूर्ति 26 अगस्त को अचानक गिर गई थी. पीएम मोदी ने 8 महीने पहले 4 दिसंबर को शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया था. महज 8 महीने में ही यह प्रतिमा गिर गई. शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद महाराष्ट्र में इसको लेकर सियासी बवाल छिड़ गया. सियासी बवाल के बाद सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार के बाद पीए मोदी ने भी माफी मांगी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.