Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बॉलीवुड में एकता नहीं, कोई सच में सपोर्ट नहीं करता…कृति सेनन ने इंडस्ट्री को लेकर कही बड़ी बात

27

कृति सेनन की इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. दोनों ही फिल्म कों दर्शकों का प्यार मिला. ‘क्रू’ में वो करीना कपूर और तब्बू के साथ दिखीं. हाल ही में कृति ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बात की. उनका मानना है कि इंडस्ट्री में कोई किसी को सपोर्ट नहीं करता है. अगर सब एक-दूसरे को सच्चे दिल से सपोर्ट करें तो बॉलीवुड इंडस्ट्री अलग लेवल पर पहुंच जाएगी. हालांकि उनका ये भी मानना है कि अब चीजें पहले से काफी बेहतर हो रही हैं. लेकिन अभी भी कमी है. कृति सेनन ने कहा कि उन्हें इस बात पर शक है कि जब कोई अच्छा करता है तोलोग उसके लिए सच में खुश होते भी हैं या नहीं.

कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में कहा, “अगर हम एकजुट होना शुरू कर देंगे और एक-दूसरे को सपोर्ट करना करना शुरू कर देंगे तो हम कहीं और होंगे. एक-दूसरे को सपोर्ट करना, आपस में अच्छा महसूस कराना, एक-दूसरे के लिए तालियां बजाना और तारीफ करना. मुझे यहां उतनी एकता नजर नहीं आती. मैं नहीं जानती कि जब कोई फिल्म अच्छा परफॉर्म करती है तो कितने लोग रियल में खुश होते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसमें थोड़ा बदलाव हो रहा है, कम से कम, मैं उम्मीद कर रही हूं कि आगे और चीजें बदलेंगी.”

“मैंने असल में दुख पहुंचाने वाले कमेंट्स देखे हैं”

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि अक्सर फिल्में न चलने का ब्लेम एक्ट्रेस को किया जाता है? इसके जवाब में कृति ने कहा कि फिल्म की सफलता और असफलता दोनों चीजें किसी एक इंसान पर डिपेंड नहीं करती. उन्होंने कहा, “मैंने असल में दुख पहुंचाने वाले कमेंट्स देखे हैं. एक फिल्म सफल हो या न हो, ये सिर्फ एक इंसान का मामला नहीं है. ये एक पूरी टीम पर निर्भर करता है. कभी कभी लोग इसका पूरा दोष लड़कियों को देते हैं और ये सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, ये स्पोर्ट्स में भी है. लोग लड़कियों को एकदम ब्लेम करने लग जाते हैं. मैं इन सब को नजरअंदाज करना चाहती हूं और अपने काम को बोलने देना चाहती हूं.”

कृति सेनन वर्कफ्रंट

बात अगर कृति सेनन के वर्कफ्रंट कि करें तो इस साल 2 फिल्मों में जलवा बिखेरने के बाद वो आगे काजोल के साथ फिल्म ‘दो पत्ती’ में भी नजर आएंगी. ये फिल्म सीधा नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. काजोल के अलावा इसमें शहीर शेख भी लीड रोल में होंगे. इसके अलावा कृति सेनन के बाकी प्रोजेक्ट की जानकारी सामने नहीं आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.